फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ठंड से वृद्ध समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/भांडेर/दतिया। सर्दी अब जानलेवा साबित होने लगी है। ठंड लगने से सोमवार को बुंदेलखंड में चार लोगों की मौत हो गई। झांसी में दो, दतिया और भांडेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात थाना सदर बाजार निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति किसी काम से हंसारी आए थे। रात में लगभग एक बजे हंसारी डिपो के पास वह सड़क किनारे पडे़ मिले। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, शहर के एक वृद्ध की भी ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके अलावा भांडेर में स्टेट बैंक के पास सर्दी लगने के कारण 60 साल के पेंटर की मौत हो गई। वह जालौन के ग्राम संदी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अत्यधिक सर्दी के चलते मौत हुई है। वहीं, दतिया के थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नौनेर में 70 साल के वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। वृद्ध का शव बरौदी गांव में खेत पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें