गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ( 02591) सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ललितपुर रेल सेक्शन के जीरोंन स्टेशन के नजदीक अराजक तत्वों ने पटरी पर लोहे का एंगल रख दिया। हालांकि समय रहते सावधानी बरतने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।
बता दें कि शीतलहर और कोहरे के चलते पहले से ही ट्रेनों की चाल पर असर पड़ने लगा है। आलम यह है कि ट्रेनें कई घंटे तक लेट हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेनों की लेट-लतीफी से परिचालन पर असर पड़ रहा है।
रविवार को कई ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं थीं। दिल्ली से एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से झांसी पहुंची। जबकि लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस 14 मिनट, तेलंगाना एक्सप्रेस 20 मिनट, गोवा एक्सप्रेस एक घंटा 33 मिनट, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 19 मिनट, राप्तीसागर एक्सप्रेस 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी पहुंची।
इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन के समय पर स्टेशन पहुंच गए और घंटों तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के चलते परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।