फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के खाते से चार लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन जनवरी को थाना बबीना क्षेत्र के कारोबारी प्रभुनाथ राय के खाते से साइबर अपराधियों ने केवाईसी के नाम से खाते की जानकारी लेकर चार लाख रुपये निकाल लिए। रकम निकलने का संदेश देखकर उनके होश उड़ गए। कारोबारी ने पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को दी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बबीना के भेल स्थित तिलकनगर निवासी प्रभुनाथ राय कारोबारी हैं। उनका थाना नवाबाद स्थित इलाइट चौराहा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। कारोबारी ने बताया कि 3 जनवरी की दोपहर करीब 12.30 बजे पेटीएम से केवाईसी करने के लिए पेटीएम से संदेश आया। जिसमें खाता नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी। थोड़ी देर बाद खाते की जानकारी देते ही उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आया। जिसके बाद उन्होंने उक्त ओटीपी नंबर भी बता दिया। कुुछ देर बाद उनके खाते से चार लाख रुपये निकल जाने का मोबाइल पर संदेश आया। संदेश देखकर वह घबरा गए। घटना की सूचना तत्काल बैंक को दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को कारोबारी ने मामले में की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें