फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में निवाड़ी के तहसीलदार एवं कानूनगो समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरूआसागर में झांसी- खजुराहो मार्ग पर केना गांव के पास सोमवार शाम दो वाहनोें की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें निवाड़ी के तहसीलदार एवं काननूगो समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर उनको झांसी के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निवाड़ी (मप्र) में तैनात तहसीलदार निकेत चौरसिया (55) अपनी सरकारी गाड़ी से सोमवार शाम झांसी के लिए निकले थे। उनके साथ कानूनगो बृजेश खरे (50) भी थे। गाड़ी निवाड़ी निवासी राहुल अहिरवार (25) चला रहा था। जैसे ही वह लोग केना गांव से होते हुए केना पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से उनके वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के तेज रफ्तार में होने से उनके परखच्चे उड़ गए। दूसरे वाहन में ग्वालियर निवासी कालका प्रसाद (55) अपने रिश्तेदार राहुल ओझा (40) एवं शरद (45) के साथ सवार थे। यह लोग ग्वालियर से मऊरानीपुर एक तेरहवीं में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे में तहसीलदार निकेत चौरसिया, बृजेश एवं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी गाड़ी का एयर बैग खुल जाने से आगे बैठे राहुल एवं शरद को चोट नहीं आई। पीछे बैठे कालका प्रसाद घायल हो गए। उनको उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनकी नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। यहां इन सभी को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें