फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज पर लगेंगी दो लिफ्टें

विज्ञापन
foot overbridge make soon front of medical college
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) मेडिकल कॉलेज के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। पहले यहां सीढ़ी के साथ रैंप बनाने की योजना थी, परंतु अब रैंप के स्थान पर ब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लगाई जाएंगी, ताकि मरीज आसानी से चढ़ - उतर सकें। योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने दो सौ से अधिक निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी हैं। मेडिकल कालेज में दाखिल मरीजों और तीमारदारों का दिन भी सड़क के उस पार आवागमन बना रहता है। जबकि, सड़क भी वाहनों का भारी दबाव रहता है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इससे निपटने के लिए यहां जेडीए फुट ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। मरीज और तीमारदार ओवरब्रिज के जरिये सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। पहले ओवरब्रिज की सीढ़ी के साथ रैंप बनाने की योजना बनाई थी, ताकि चलने में असमर्थ मरीज स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर बैठकर ब्रिज पार कर सकें। लेकिन, अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। रैंप के स्थानों पर ब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लगाई जाएंगी। इससे मरीजों को और भी सहूलियत रहेगी।
जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि फुट ओवरब्रिज के निर्माण में पहले रैंप बनाया जा रहा था, लेकिन मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्रिज के दोनों ओर दो लिफ्टें लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया के पूरी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें