फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई, पांच किलो घी सीज, नमूने भी लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सीपरी बाजार में दो दुकानों से पांच किलो घी को सीज किया। वहीं, खुले घी के नमूने भी एकत्र किए। इसके अलावा, घी विक्रेताओं को शुद्ध घी की ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

दुकानदारों को घी की बिक्री बिल के साथ पैकिंग अवस्था में ही करने के निर्देश भी दिए। बताया गया कि फरवरी में 36 खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम (वित्त/राजस्व) की कोर्ट में नमूने मानक के अनुरूप न मिलने पर वाद दाखिल किए गए हैं। पिछले महीने ही न्यायालय ने 33 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 9.65 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने लोगों से अपील की कि अत्यधिक रंगीन मिठाइयां, कचरी आदि न खरीदें। किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8171031745 अथवा सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के फोन नंबर 9454468654 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें