फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार्यकारिणी की बैठक में लगेगी 359 करोड़ के बजट पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम में शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें 359 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश होगा। पिछले साल से बजट 27 करोड़ रुपये घट गया है। ये बजट कार्यकारिणी की समिति के सामने अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य किसी भी मद में प्रस्तावित बजट को घटा-बढ़ा सकते हैं।



वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय 309.39 करोड़ होने का अनुमान है। जबकि, व्यय 305.90 करोड़ हो सकता है। अंतिम अवशेष 54.06 करोड़ रुपये है। बजट में इस बार सामान्य गृहकर से 35 करोड़ रुपये आय का प्रावधान किया गया है। इसी तरह, 15वें वित्त आयोग के मद में 50 करोड़, सीएम ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत 30 करोड़, स्वच्छ वायु कार्यक्रम योजना के तहत 10 करोड़, विज्ञान कर से तीन करोड़, नगर निगम की स्वामित्व की दुकानों के किराये से 3.50 करोड़ आय होने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, व्यय की बात करें तो 15वें वित्त आयोग निधि के तहत नगरीय सुविधाओं के निर्माण अथवा मरम्मत आदि पर 25 करोड़, सड़क, नाली निर्माण, वार्षिक मरम्मत, रखरखाव कार्य के लिए 22 करोड़, सीएम ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना में 20 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सात करोड़, स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ खर्च हो सकते हैं। पार्कों में लाइट व्यवस्था एवं हाईटेंशन लाइट शिफ्टिंग में 7.50 करोड़, विद्युत सामग्री खरीदने पर 6.50 करोड़, नए विद्युत पोल, नगरीय अवस्थापना निधि से निर्माण और विकास कार्य के लिए छह करोड़, हाई मास्क लाइट, भवन, शौचालय निर्माण व रखरखाव के लिए 5.50 करोड़ व्यय होने का प्रावधान किया गया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से कार्यकारिणी कक्ष में बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें