फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोकस सैंपलिंग में 13 स्कूलों में 397 की कोविड जांच

Fri, 26 Feb 2021 05:00 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 24 फरवरी तक स्कूलों में चले फोकस सैंपलिंग कार्य के दौरान बचे हुए विद्यालयों में बुधवार को ज्यादा टीमें लगाकर कोविड की सैंपलिंग की गई। बताया गया कि फोकस सैंपलिंग के दौरान 13 स्कूलों में 397 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें चार पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन


जनपद में 10 से 24 फरवरी तक फोकस सैंपलिंग का कार्य टीम द्वारा किया जाना था। इसमें निर्धारित समय पर फोकस ग्रुप की जांच की जा रही थी। 23 फरवरी को विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी व स्टाफ आदि की कोविड की जांच होनी थी। स्वेच्छा से अभिभावक की सहमति के साथ जांच कराने के लिए आने वाले विद्यार्थियों का सैंपल लिया गया।

इसके लिए निर्धारित पांच टीमों में से दो ने तय विद्यालयों में जाकर सैंपलिंग कर ली। वहीं, तीन टीम 13 नंबर की ड्यूटी छह स्कूल में, टीम 16 की चार और टीम 25 की ड्यूटी चार स्कूलों में लगाई गई थी। कुल 14 स्कूलों में लगाई गई टीम सात स्कूलों में ही सैंपलिंग कर पाई, इसके चलते 24 फरवरी को अंतिम दिवस पर ज्यादा टीम लगाकर बची हुई जगहों पर सैंपलिंग की गई। अभियान में 237 की एंटीजन जांच हुई, जिसमें चार कोविड पॉजिटिव निकले। वहीं, 160 की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें कोई भी कोविड पॉजिटिव नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें