बृहस्पतिवार दोपहर वाहन रैली निकालते समय व्यापारियों की पुलिस से नोकझाेंक हो गई। पुलिस जबरन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर पहुंची। यहां देर शाम सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। जीएसटी में संशोधन को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है। शुक्रवार को भारत बंद को लेकर व्यापारियों ने लक्ष्मीगेट से बिना अनुमति वाहन रैली निकालने का प्रयास किया। खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस ने पहुंचकर वाहन रैली निकालने से मना किया।
इस पर व्यापारी व पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस जबरन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर पहुंची। यहां व्यापारी संजय पटवारी, अरुण गुप्ता, राजेश बिरथरे, पंकज शुक्ला, मनीष राव, शकील खान, चौधरी साहिल, सरदार कृष्ण पाल, विजित कपूर, कृष्णा राय, वीरेंद्र खरे, आनंद मिश्रा समेत 82 लोगों को हिरासत में लेने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया। इधर, समाजवादी व्यापार सभा ने जीएसटी को लेकर विरोध जताया।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए महानगर अध्यक्ष अजय चड्डा ने बताया कि जीएसटी लागू होते ही उत्तर प्रदेश के व्यापारियों पर खासा असर पड़ा है। इससे व्यापारी भी तनाव में हैं।सभी ने जीएसटी को रद करने की मांग उठाई। इस मौके पर अजय सूद, अकील खान, यासीन मोहम्मद, विकास चौरसिया, प्रिंस भुसारी, योगेश, शकील खान, मोहन तिवारी, शुभम अग्रवाल, शाहनवाज खान, जैकी पहलवान मौजूद रहे।
जबरन बाजार बंद कराने वालों पर पुलिस करे कार्रवाई
जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल ने जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शुक्रवार को जबरन बाजार बंद कराने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जीएसटी में जटिल प्रावधानों के कारण व्यापारी खासे परेशान हैं।
उनको कारोबार करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी का सरलीरण किया जाना जरुरी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, बुंदेलखंड प्रभारी अंचल अड़जरिया, मनीष वर्मा, रोहित मेहरोलिया, रवि खटीक, अर्पित शर्मा, अरुण कुशवाहा, अंशुल पटेल, मयंक यादव, शिवम कुशवाहा, विकास, मोनू, अंश चतुर्वेदी, वैभव अग्रवाल मौजूद रहे।
व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ रानी महल, सुभाषगंज, गांधी रोड, खोवा मंडी, बड़ाबाजार, बिसाती बाजार, सराफा बाजार, खंडेराव गेट आदि बाजारों में पहुंचकर शुक्रवार को बाजार खोलने की अपील की। इस मौके पर संदीप साहनी, अध्यक्ष विक्रांत सेठ, गोविंद शरण वर्मा, नीरज स्वामी, संजय अग्रवाल, चौधरी फिरोज, महेंद्र साहू, पीयूष रावत, संजय गुप्ता, सुरेश मनकानी, काके श्रीवास्तव मौजूद रहे।