फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए रोगी और मिले

विज्ञापन
प्रेमनगर के सर सैय्यद नगर में मलेरिया ‌विभाग की टीम को नालियों में डेंगू मच्छरों का लार्वा मिला।
विज्ञापन
डेंगू के पांच नए रोगी और मिले
विज्ञापन

झांसी। शहर में डेंगू के पांच नए रोगी और मिल गए हैं। ये मरीज सीपरी बाजार, नगरा, राजगढ़, हंसारी, मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले हैं। बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम ने नगरा में जांच पड़ताल की। दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। वहीं, बुखार से पीड़ित 23 लोगों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी गई है।
डेंगू एडिज मच्छर के काटने से होता है। मच्छर काटने के पांच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के सबसे खतरनाक लक्षणों में हड्डियों का दर्द शामिल है। इस वजह से डेंगू बुखार को हड्डीतोड़ बुखार भी कहा जाता है। अगस्त से नवंबर महीना डेंगू के लिए सबसे मुफीद होता है। इस बार अगस्त और सितंबर में डेंगू का असर ज्यादा देखने को नहीं मिला, लेकिन अक्तूबर से डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौजूदा समय में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गई है। मंगलवार को ही पांच नए रोगियों की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। कई लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में डेंगू रोगियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू के बढ़ते असर को मद्देनजर रखते हुए मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को नगरा में कई घरों पर जांच की। इस दौरान दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। उनको विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 23 रोगियों की स्लाइड बनाई गई है। इनका एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा।
ये हैं लक्षण
- त्वचा पर चकत्ते
- तेज सिर दर्द
- पीठ व आंखों में दर्द
- तेज बुखार
- मसूड़ों से खून बहना
- नाक से खून बहना
- जोड़ों में दर्द
ये भी जानें
- एडिज मच्छर दिन में काटता है, शरीर को ढककर रखें
- घर के अंदर और आसपास सफाई रखें
- कूलर, गमले और टायर आदि में पानी न भरने दें
- कूलर या पानी वाली जगहों पर किरासन तेल या मच्छर भगाने का पाउडर डालें
- पानी की टंकियों को सही तरीके से ढककर रखें
लगातार जनपद के विभिन्न इलाकों में लार्वी साइड का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को भी नगरा के कृष्णा नगर में जांच पड़ताल कर 23 बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई गई। साथ ही डेंगू पीड़ितों के घर जाकर भी लार्वी साइड का छिड़काव किया। - आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन

मौजूदा मौसम मच्छराें के लिए मुफीद है। त्योहार पर लोगों की बाहर आवाजाही हुई है। कुछ मरीजों को दूसरे शहरों में भी मच्छरों के काटने से डेंगू होने की भी आशंका है। लगातार फॉगिंग कराई जा रही है।
डॉ. सुशील प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें