फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वालों की सुरक्षा करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वालों की सुरक्षा करेगी पुलिस
विज्ञापन

झांसी। परिजनों की अनुमति बिना शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस लाइन में सेफ हाउस बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। शादी कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने वाले प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने के साथ अधिकतम एक सप्ताह तक सेफ हाउस में भी रखा जा सकेगा।
घरवालों की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों की भी पुलिस सुरक्षा करेगी। ऐसे मामलों में कई बड़ी घटनाएं होने के बाद सुरक्षा देने की तैयारी की है। जिले में सुरक्षा देने के चलते पुलिस लाइन में सेफ हाउस बनाए जाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां प्रेम विवाह करने वाले उन जोड़ों को रखा जाएगा, जिनकी जान को खतरा है। यहां उनको तब तक रहना होगा, जब तक बाहर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित न हो जाए। अधिकतम अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि अपनी मर्जी से शादी करने के बाद जोड़े अदालत सेे सुरक्षा मांगतेे हैं। अदालत द्वारा शादीशुदा जोड़ों को सुरक्षा मुहैैया कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में बनने वाले सेफ हाउस में रखा जाएगा। इनके यहां रहने का समय भी निर्र्धारित किया जाएगा। इनकी सुरक्षा में जवान भी तैनात किए जाएंगे। ऐसे में घर भेजने व अदालत लाने ले जाने में भी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों को बुलाकर पुलिस करेगी काउंसलिंग
प्रेमी जोड़ों को अधिकतम एक सप्ताह तक सेफ हाउस में रखा जाएगा। यहां चौबीस घंटे पुरुष व महिला पुलिसकर्मी की तैनाती भी रहेगी। सेफ हाउस में रहने के दौैरान पुलिस दोनों के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराकर समझाने का भी प्रयास करेगी, ताकि आगे र्कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस के पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही दोनों को घर या उनके मुताबिक स्थान पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आठ से दस मामले आते हैं सामने
प्रेम विवाह करने के बाद जिले में हर माह आठ से दस प्रेमी जोड़े पुलिस अफसरों के पास सुरक्षा मांगने आते हैं। एसएसपी के अलावा डीआईजी से भी सुरक्षा की मांग करते हैं। डीआईजी के पास ललितपुर व जालौन जिले से भी प्रेमी जोड़े आते हैं। जिनकी जांच पड़ताल के बाद सुरक्षा तो मुहैया कराई जाती है, लेकिन एनवक्त पर सुरक्षा न मिलने से प्रेमी जोड़ों में डर की भावना बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें