फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से बालिका घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बालिका घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने तीनों लोगोें पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर स्थित बिजौली निवासी करतार सिंह का पीतांबरा फैक्टरी के पास ख्ेात है। रविवार को उनकी पुत्री संध्या राजपूत खेत पर गई थी। इसी दौरान तीन लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन जब तक तीनों मौके से भाग चुके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता करतार सिंह ने बताया कि चार साल पुराने एक मामले में कुछ लोग राजीनामा करने का दवाब बना रहे हैं। जिसके चलते इलाके के ही रोहित, मोहन यादव व हेमंत ने गोली मार दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस मामले को भी संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें