फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से टकराने पर बीएमडब्लू में लगी आग

विज्ञापन
आग की लपटो में धू धू कर जलती बीएमडबल्यू कार - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
भैंस से टकराने पर बीएमडब्लू में लगी आग
विज्ञापन

बबीना। बबीना के ग्राम बडौरा के निकट हाइवे पर सागर से दिल्ली की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई और भैंस भी मौके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क की दूसरी ओर भी एक अन्य भैंस भी मृत अवस्था में पाई गई। कार सवार आग लगने से पहले ही कार से सही सलामत निकल गए।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी अमित कुमार पुत्र सतवीर शेरावत सागर में किसी कार्य के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की शाम वह अपनी कार से अपने अन्य दो मित्रों एवं ड्राईवर के साथ वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी बबीना के निकट हाईवे पर उनकी कार अचानक सामने आई भैंस से टकरा गई जिससे गाड़ी के एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवार चोटिल नहीं हुए परंतु कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बबीना थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि कार सवार चारों युवक गाड़ी में आग लगते ही सही सलामत कार से बाहर निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें