फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर और साफ सुनाई देगी आवाज, शोर होगा दूर

विज्ञापन
mobile noise will reduce soon
विज्ञापन
मोबाइल पर और साफ सुनाई देगी आवाज, शोर होगा दूर
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की शोधार्थी शुभ्रा दीक्षित ने एक नॉइस फिल्टर तैयार किया है। यह फिल्टर मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि से बातचीत के दौरान मुख्य आवाज को फिल्टर करके दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाता है। साथ ही वाहनों, लाउडस्पीकर समेत किसी भी अन्य प्रकार के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। उद्योग जगत में स्वीकार्यता के बाद इस तकनीक को मोबाइल व अन्य उपकरणों में लगाया जा सकेगा।
शोधार्थी शुभ्रा दीक्षित ने बताया कि उन्होंने प्रो. दीपक नगरिया के मार्गदर्शन में अनुकूली शोर पर शोध किया है। इसमें नए उपकरण जैसे कि कैस्केड एलएमएस-एएनसी और बंद लूप एलएमएस-एएनसी तंत्र का उपयोग करके शोर रद्द किया गया है। माइक्रो कंट्रोलर की मदद से अनुकूली प्रणाली का हार्डवेयर मॉडल भी बनाया गया है। एलएमएस फिल्टर का हार्डवेयर कार्यान्वयन और सतत तंत्र (सिमुलेशन) के परिणाम काफी अच्छे आए हैं। इस काम पर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका स्प्रिंगर: सर्किट सिस्टम एंड सिंगल प्रोसेसिंग में तीन शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ्रा ने बताया कि यह फिल्टर संचार के विभिन्न माध्यमों से आवाज को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने पर विभिन्न कारणों से इसमें जुड़ने वाले शोर को दूर करता है। यह फिल्टर अलग-अलग संचार माध्यमों के उपयोग में आता है। शोध में इस तकनीक के विभिन्न प्रारूप बनाकर साफ्टवेयर व हार्डवेयर द्वारा परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें