फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक्टर सर्विस सेंटर में लगी आग, 14 लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। कस्बे के पच्चीसा मोहल्ले में स्थित ट्रैक्टर के सर्विस सेंटर में बुधवार की देर रात आग लग गई। इससे सर्विस सेंटर में रखा लगभग 14 लाख रुपये का सामान जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

पच्चीसा मोहल्ले में ट्रैक्टर का सर्विस सेंटर स्थित है। बुधवार की रात तकरीबन 12 बजे सर्विस सेंटर के बाहर रखे ट्रैक्टर में आग लग गई। कुछ ही देर में सर्विस सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर सर्विस सेंटर संचालक ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने पुलिस की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके बाद भी सुबह तक रुक-रुककर सुलगती रही। सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि आग से उन्हें लगभग चौदह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया की रात तकरीबन एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से सर्विस सेंटर में रखा कुछ सामान जला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें