फिर टूटा कोरोना का कहर, डॉक्टर समेत 61 पॉजिटिव मिले, एक मौत
झांसी। जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। रविवार को 61 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें रेलवे के डीजल लोको शेड का एक अधिकारी, एक सीटीआई, प्राइवेट डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते फिर एक और मौत हो गई है। अब झांसी में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है।
झांसी में कोरोना वायरस पूरी तरह बेकाबू हो चुका है। रोजाना भारी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर है। रविवार को भी ओमशांति नगर कॉलोनी, शिवाजी नगर, तहसील के पीछे, खजूर बाग, गल्ला मंडी मार्ग, लक्ष्मी गेट अंदर, सिविल लाइंस, बड़ागांव गेट बाहर, गोपाल नीखरा, टहरौली, इंद्रपुरी कॉलोनी, कटरियाना, सूजे खां की खिड़की, जुगियाना मुहल्ला, झोकनबाग, नझाई बाजार, बबीना, डडियापुरा, दरु भौंडेला, चेला राम कंपाउंड समेत विभिन्न इलाकों से कोरोना वायरस के 61 मामले सामने आए। इसमें मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। जबकि, रेलवे के दो अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 582 हो गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है।