फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सराफा कारोबारी के बैग चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। सराफा कारोबारी के बैग चोरी के मामले में मऊरानीपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
अमृतसर की जीडी कॉलोनी रोड निवासी गुरकीरत सिंह ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह सोने का व्यापार करता है। गत 28 अक्तूबर को छतरपुर से बस द्वारा झांसी जा रहा था। इसी दौरान जब उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टैंड पर रुकी, तो सायं करीब 05:40 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शातिर तरीके से उनके दो बैग चोरी कर लिए। चोरी हुए बैग में 6937 ग्राम जेवर थे। मय नग आदि काटकर, जिसमें 3152 ग्राम सोना (जिसमें 200 ग्राम शुद्ध सोना शामिल है) तथा 15 लाख रुपये नकद शामिल थे, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें