फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी जेलर समेत तीन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जांच जारी

Sun, 28 Jul 2019 04:46 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म - फोटो : Social media (File Photo)
विज्ञापन

नवाबाद थाने में एक युवती ने टीकमगढ़ के डिप्टी जेलर छोटेलाल प्रजापति समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि 29 मई को तीनों लोग उसके घर आए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही एक आरोपी ने डिप्टी जेलर के साथ उसका वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल भी कर दिया।

विज्ञापन


नवाबाद थाने में दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि वह शिवाजी नगर क्षेत्र किराए के मकान में रहती है। कुछ महीने पहले उसका निवाड़ी निवासी रवि तिवारी से संपर्क हो गया था। परिचय के नाते उसका घर आना जाना हो गया। 29 मई 2019 को रवि  टीकमगढ़ में तैनात डिप्टी जेलर छोटेलाल प्रजापति व निवाड़ी में ही रहने वाले भूपेंद्र वकील के साथ उनके घर आया। 

आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर ने रवि तिवारी को शराब मंगाने के लिए रुपये दिए और साथ में उसके लिए कोल्डड्रिंक मंगाई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले रवि तिवारी उनके घर आया और बताया कि उसने डिप्टी जेलर के साथ उसका वीडियो बना लिया है। वह डिप्टी जेलर से वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। चार दिन पहले रवि ने उसे बताया कि वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ धारा 376 डी व 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि डिप्टी जेलर अभी टीकमगढ़ में तैनात है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें