फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की दुकान में बगैर अनुमति निर्माण, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में बगैर अनुमति निर्माण, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम की दुकान में बिना अनुमति काम कराए जाने के मामले में दुकानदार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर एक लाख जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने इलाइट चौराहा पर स्थित नगर निगम की अधीन दुकानों में बगैर अनुमति के निर्माण कराने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। उन्होंने होटल संचालक को बुलाकर कारण पूछा। इस पर होटल संचालक ने बताया कि वह दुकान के अंदर किसी प्रकार का निर्माण नहीं करा रहे। बस, लाइट ठीक कराने का काम चल रहा है। इस पर उन्हें मौके से खींची गईं फोटो दिखाईं, जिसमें स्पष्ट था कि होटल संचालक दुकान के अंदर टाइल्स व अन्य कार्य कराने का कार्य कर रहा है। इस पर उन्होंने संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। काम न रोकने पर एक लाख का जुर्माना व दुकान निरस्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

रात में होता रहा काम
भले ही अपर नगर आयुक्त ने होटल संचालक को चेतावनी दी हो, लेकिन काम नहीं रोका गया। रात में दोबारा दुकान के अंदर निर्माण कार्य जारी रहा।
सदन में निर्माण व हस्तांतरण पर लगी थी रोक
सदन में नगर निगम के अधीन दुकानों का मुद्दा उठा था। दुकानों का हस्तांतरण व निर्माण कराए जाने पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद, नगर निगम के बगल से लंबे समय से हो रहे निर्माण की भनक अधिकारियों को नहीं थी।
विज्ञापन

घालमेल चल रहा दुकानों में
नगर निगम की दुकानों में लंबे समय से घालमेल चल रहा है। आवंटियों ने अपने नाम एक दुकान को नाम करा लिया। लेकिन, उसे कई हिस्सों में बांटकर दूसरों को हजारों रुपये पगड़ी लेकर आवंटित कर दीं हैं। इस मामले की जांच करने के आदेश पूर्व में हुए थे पर बाद में मामला शांत कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें