फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चरमराई बाजारों की यातायात व्यवस्था

Mon, 09 Jul 2018 12:53 AM IST
amarujala
विज्ञापन
market, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के बाजारों की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। इसमें सुधार के लिए यातायात पुलिस द्वारा लागू किए गए प्लान का ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है। बाजारों में पसरे अतिक्रमण की वजह से यहां दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात यह हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर बना रहता है।  
विज्ञापन


मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, गांधी रोड जिले के प्रमुख कारोबारी केंद्रों में से एक हैं। यहां एक हजार से अधिक थोक और फुटकर की दुकानें और गोदाम हैं। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक भी यहां खासी संख्या में पहुंचते हैं, जिससे दिन भर बाजारों में भीड़ जमा रहती है। लेकिन, यातायात नियंत्रण के समुचित इंतजाम नहीं होने की वजह से बाजारों में दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजारों की संकरी सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण पसरा होने की वजह से दुपहिया वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा जगह नहीं बचती है। इससे ट्रैफिक जाम हो जाता है।

बाजारों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से ग्राहक अपने दुपहिया वाहन लेकर बाजारों में पहुंच जाते हैं। इससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। गाड़ियां रेंगती हैं और पैदल चलने के लिए रास्ता निकालना लोगों के लिए मुश्किल पड़ जाता है। हालांकि, इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एक जून से बाजारों के कई मार्गों पर वनवे व्यवस्था लागू की है। लेकिन, अतिक्रमण की वजह से यह व्यवस्था का ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



जल्द हटेगा अतिक्रमण
जिला स्तर पर योजना बनाई जा रही है। नगर निगम के साथ अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। चिह्नित प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
- उमेश चंद्र त्रिपाठी, शहर कोतवाल

ठेले वालों से लगता है जाम
श्री रघुनाथ मंदिर के पास बजाजा बाजार तिराहे पर बीच सड़क पर फेरी वाले अपने ठेलों को खड़ा कर लेते हैं। मना करने पर झगडे़ पर उतारू हो जाते हैं, जिससे जाम लगता है।
- विवेक भाटिया, पुस्तक विक्रेता

दुकानदार हैं जिम्मेदार
बाजारों में दुकानदार दुकानों के आगे काफी अतिक्रमण किए हुए हैं। एक को देखकर दूसरा दुकानदार और आगे तक अतिक्रमण कर लेता है। जिसके कारण यहां जाम की स्थिति रहती है।
- रामकुमार अग्रवाल, ज्वैलर्स

कारोबार है प्रभावित
मानिक चौक मे काफी संख्या मे महिलाएं और लड़कियां खरीदारी के लिए आती हैं। जाम लगने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे दुकानदारी पर फर्क पड़ता है।
- मोहम्मद आसिफ, आर्टिफिशियल ज्वैलरी विक्रेता

वाहनों से लगता है जाम
सिंधी तिराहे के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। कुछ दिन तक तो यहां पार्किंग की गई पर धीरे-धीरे लोग अपने वाहनों को बाजार में लाने लगे, जिससे जाम लगने लगा है।
विज्ञापन

- संजय शर्मा, व्यापारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें