फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिल्म निर्माता अमित जानी को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। नोएडा निवासी फिल्म निर्माता अमित जानी को पाकिस्तान के एक फोन नंबर से जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन से जुड़ा बताया। शिकायत के आधार पर दतिया कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमित जानी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को मां पीतांबरा के दर्शन के लिए दतिया आए थे। देर रात उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से वीडियो और ऑडियो क्लिप भेजी गई। इसके कुछ देर बाद दूसरे पाकिस्तानी नंबर से दो बार कॉल कर उन्हें जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के अनुसार, भेजी गई वीडियो क्लिप में हथियारों का जखीरा दिखाई दे रहा था। धमकी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल दतिया कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें