फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 18 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पति की मौत के गम और विभागीय परेशानी के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक ने शुक्रवार रात नींद की गोलियां खाने के बाद हाथ की नस काट ली। मौके पर पहुंचे चिकित्सक उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उपचार किया गया। शनिवार को उनकी हालत खतरे से बाहर थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाली डाक्टर विमलेश वर्मा (38) पत्नी स्व. डा. अनिल मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक हैं। वह मेडिकल कॉलेज कैंपस में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में आ गईं।  शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर के मोबाइल फोन पर एसएमएस किया कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल स्विच आफ कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने तुरंत चिकित्सकों की टीम उनके आवास पर भेजी। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कर्मियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में डा. विमलेश वर्मा अचेतावस्था में पलंग पर पड़ी थीं। उनके हाथ की नस कटी हुई थी।
विज्ञापन


नजदीक में उनके बच्चे सो रहे थे। डाक्टर उन्हें लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज आए। बताया गया कि महिला चिकित्सक ने नींद की गोलियां खाने के बाद हाथ की नस काटी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर का कहना है कि डा. विमलेश वर्मा का अपनी एक साथी महिला चिकित्सक से विवाद चल रहा है। कई बार उनसे इस विवाद का कारण भी पूछा गया, लेकिन उन्होंने कभी ठोस कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें