फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटे के सामने पिता ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान; घर वालों से हुआ था विवाद

Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरुआसागर के नोट घाट पुल से पिता ने अपने बेटे के सामने ही बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बेटे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरुआसागर के नोट घाट पुल से पिता ने अपने बेटे के सामने ही बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बेटे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बरुआसागर के सिनोरा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार वाल्मीकि (42) पुत्र गेंदालाल का परिवार में विवाद हो गया। घरवालों से नाराज होकर रात में ही वह घर से निकल गया। रात करीब 1:30 बजे संजीव ने अपने बेटे राज से फोन करके नदी में कूदने की बात कही। यह सुनकर उनका बेटा घबरा उठा। पिता को उसने बातों में उलझा लिया।

करीब दस मिनट तक राज पिता से फोन पर बात करता रहा। बात करते-करते राज नोट घाट पुल पर पहुंच गया। संजीव ने जैसे ही बेटे को देखा, उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी। राज ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुरील पहुंच गए। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें