फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ मारपीट से आहत होकर बेटे ने लगाई फांसी

Sun, 03 Sep 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/ झांसी
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
सौजना थानांतर्गत भौरदा गांव में युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पिता के साथ मारपीट करने से क्षुब्ध होकर युवक के आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: गृह कलह से परेशान महिला ने लगाई फांसी, मौत

भौरदा गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र वृंदावन कुशवाहा के चाचा दयाली कुशवाहा ने बताया शनिवार की शाम गांव के एक व्यक्ति से उसके भाई वृंदावन का विवाद हो रहा था। तभी उसका पुत्र लक्ष्मण वहां पर आ गया।

इस दौरान आरोपी ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद युवक व उसका पिता घर चले गए। रविवार सुबह जब उसकी भतीजी सावित्री दैनिक क्रिया के लिए जा रही थी। तभी उसने घर से चंद कदम दूर स्थित कुएं पर लगे कटहल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लक्ष्मण को लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: ब्लू व्हेल चैलेंज के जाल में फंसा एक और युवक, दी जान

मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मण को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। दयाली कुशवाहा का आरोप है कि उसके भाई के साथ हुई मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें