फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत पर काम कर रहे किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
फ़ोटो मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरसराय। ग्राम जसवंतपुरा में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
ग्राम जसवंतपुरा निवासी नंदराम (55) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे वह खेत पर काम कर रहे थे। इसी दरम्यान उन्हें करंट लग गया, जिससे वे अचेत हो गए। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. रजनीश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक के तीन विवाहित पुत्र श्यामलाल, सरमन और रमाकांत हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0000
करंट से महिला की मौत

गुरसराय। शनिवार को ग्राम धवारी में करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। धवारी निवासी रमेश श्रीवास की पत्नी ऊषा देवी ने नहाने के बाद गीले कपड़े सुखाने के लिए जैसे ही तार पर डाले, वे करंट की चपेट में आ गईं, जिससे वे अचेत हो गईं। घर में मौजूद परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रजनीश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें