फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना जानवर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में मुस्तरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की अन्ना जानवर के हमले से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मुस्तरा निवासी गणेश अहिरवार का पुत्र रज्जन (40) खेती करता था। शनिवार की शाम खेत की रखवाली के लिए वो घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वो नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते हुए रात तकरीबन डेढ़ बजे खेत पर पहुंच गए। वहां वो घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिजन आनन-फानन में उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में अन्ना जानवरों का प्रकोप है। जानवरों से खेती की रखवाली के लिए वो खेत पर गया हुआ था। इसी दरम्यान किसी जानवर ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वो घायल हो गया।
विज्ञापन

विदित हो कि मृतक के पांच बेटियां तथा एक बेटा है। बड़ी बेटी प्रीति की शादी भी हो चुकी है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें