फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के कुछ दिन विपक्षी के खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाने के हीरापुर गांव निवासी किसान का शव शुक्रवार को विपक्षियों के खेत में पेड़ पर लटका मिला। किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बबीना थाने के हीरापुर गांव निवासी मुलायम परिहार (52) खेती-किसानी करता था। परिजनों का कहना है 20 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले कल्ला रायकवार से मुलायम के छोटे बेटे मोनू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मोनू ने डंडा मारकर कल्ला का सिर फोड़ दिया था। मुलायम भी उस समय मोनू के साथ ही था। घटना के बाद पुलिस मोनू और मुलायम को पकड़कर ले गई और उनका चालान कर दिया था।
इस घटना के कुछ दिनों पहले मुलायम और मोनू जेल से छूटकर घर लौट आए। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मुलायम घर से खाना खाकर खेत पर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब मुलायम नहीं लौटा तब परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। लेकिन वहां मुलायम नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजन खेत से लौट रहे थे तभी उन्होंने देखा कि कुछ दूर स्थित कल्ला के खेत में लगे पेड़ पर मुलायम का शव रस्सी से लटका था। यह देखकर परिजन कल्ला पर हत्या का आरोप लगाने लगे। बबीना पुलिस को भी सूचना दे दी गई। बबीना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें शरीर में चोट के कोई भी निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बबीना इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है घटनास्थल पर हत्या संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले। परिवार के लोगों की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें