मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के मढ़ीया गांव निवासी राहुल सिंह दांगी (30) किसान थे। बृहस्पतिवार को वे पास के गांव कैरीपुरा में अपने खेत पर गए हुए थे। रात तकरीबन 8 बजे वापस लौट रहे थे, इसी बीच पास के खेत के मालिक कुंवरलाल ने अपने चार-पांच साथियों के साथ राहुल पर हमला बोल दिय। कुल्हाड़ी से काट कर उनका हाथ धड़ से अलग कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पृथ्वीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उनका कुंवरलाल से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में राहुल की हत्या की गई है। विदित हो कि राहुल का बड़ा भाई लक्ष्मण सीआरपीएफ नागपुर में तैनात है।