फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने के सदमे को झेल नहीं सका किसान, खेत में ही फांसी लगाकर दी जान

Sun, 04 Nov 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फसल खराब होने से सदमें में आए एक किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झांसी के थाना मोठ के गांव रेव में फसल खराब होने से सदमे में आये किसान अशोक कुशवाह (40) ने खेत पर ही पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने कहा कि बरसात से 3 बीघा धान की फसल खराब हो गई। जिसके चलते अशोक सदमे में रहने लगे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम मोठ, लेखपाल ओर ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह कुशवाह भी पहुचे। मृतक के बारे में प्रशासन और जानकारी जुटा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ सालों में बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों के आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें