फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम से मिला ट्रेनों में ड्यूटी करने वाला चेकिंग स्टाफ, उठाई समस्याओं के निराकरण की मांग

Sun, 04 Nov 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के शाखा सचिव महेंद्र सेन ने पदाधिकारियों के साथ सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि झांसी से नई दिल्ली जाने वाले चेकिंग स्टाफ को रेस्ट हाउस में रुकने के दौरान कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खटमल के साथ ही खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नई दिल्ली रेस्ट हाऊस में असामाजिक तत्वाें का जमघट लगा रहता है।

लक्ष्य के नाम पर चेकिंग स्टाफ का उत्पीड़न भी रोके जाने की मांग की। पूर्व में कर्मचारियों की आय के वार्षिक अवलोकन की भी सहमति बनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कंप्यूटरीकृत टीटीई लॉबी का निर्माण हो चुका है, जिसे जल्द शुरू कराया जाए। इस मौके पर आरके सिंह, केेके कुशवाहा, शैलेंद्र अड़जरिया, एनके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें