फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आबकारी निरीक्षक निलंबित; अफसरों से मांगा जवाब

Wed, 13 Mar 2024 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

लोकसभा चुनाव से पहले नकदी देसी शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ है। शराब लाइसेंसी दुकानों के माध्यम से बेची जा रही थी। इस मामले में अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना इलाके के बराठा में नकदी देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नकली शराब लाइसेंसी दुकानों के माध्यम से बेची जाती थी। लोकसभा चुनाव में भी बड़े पैमाने पर शराब खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसे शासन ने भी गंभीरता से लिया है। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्कालीन आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल और उप आबकारी आयुक्त सुभाष चंद्र सोनकर से स्पष्टीकरण तलब किया है। बता दें कि प्रमोद गोयल वर्तमान में सुल्तानपुर में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें