फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए आज आएंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की टीम झांसी आएगी। तीन दिन तक टीम यहां रुककर बीडा के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का सर्वे करेगी। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर ही बीडा का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन पर बीडा विकसित किया जा रहा है। जमीन लेने की कसरत तेजी से जारी है। शासन की मंशा के अनुरूप इस औद्योगिक शहर को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन सेवानिवृत्त आईएएस केशव वर्मा को सौंपी गई है। केशव वर्मा के नेतृत्व में विश्वस्तरीय विशेषज्ञों की टीम बृहस्पतिवार को झांसी आएगी। टीम बीडा के लिए चिह्नित जमीन का भौगोलिक सर्वे कर प्लान तैयार करेगी। प्लान इस तरह से तैयार किया जाएगा, जिससे कि बीडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। टीम के आगमन को लेकर बुधवार को बीडा का अमला तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

000000
दुनिया में सराहा जाता है साबरमती मॉडल
बीडा का प्लान तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों के साथ झांसी आ रहे केशव वर्मा 1976 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह सेंटर फॉर एनवायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी रह चुके हैं। अहमदाबाद के नगर आयुक्त रहते हुए उन्होंने साबरमती रिवर फ्रंट का खाका तैयार किया था। उनकी इस मॉडल को दुनिया भर में सराहा जाता है। इसके जरिये उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती नदी को पुनर्जीवन प्रदान किया था। सेवानिवृत्ति के बाद गुजरात सरकार ने उन्हें साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था।
विज्ञापन

0000000
फोटो
साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन केशव वर्मा की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की टीम बृहस्पतिवार को तीन दिनों के लिए झांसी आएगी। टीम यहां बीडा के लिए चिह्नित जमीन का भौगोलिक सर्वे करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर इसका प्लान तैयार किया जाएगा। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ-बीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें