फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों का आरोप- पंचायत ने गोवंश की मौत पर सुनाया था धर्म-पुण्य करने का फरमान, इसके चलते था दवाब में
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवयुवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, लेकिन इस मौत का जिम्मेदार मृतक के भाई ने गांव की पंचायत को ठहरा दिया, सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पूरा मामला मोंठ कोतवाली क्षेत्र के चेलरा गांव का है, जहां के निवासी 18 वर्षीय दिनेश पाल ने अपनी पशु बेड़ा में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद मृतक के भाई रामचंद्र पाल ने दिनेश की मौत का जिम्मेदार गांव की पंचायत को ठहरा दिया। मृतक दिनेश के बड़े भाई का आरोप है कि उसका भाई गांव में ही ट्रैक्टर से जा रहा था। इस दौरान गाय का बछड़ा ट्रैक्टर से टकरा गया। जिसमें वह चोटिल हो गया था, रामचंद्र ने बताया कि हम लोगों ने उसका इलाज भी किया लेकिन की मौत हो गई, इसके बाद गांव में पंचायत लगी और गांव के लोगों ने गाय के बछड़े की मौत के एवज में कर्मकांड के तौर पर गंगा स्नान करने का फैसला सुना दिया, जिसके बाद दिनेश गंगा स्नान करने के लिए बिठूर गया और वहां से लौटा। इसके बाद फिर पंचायत लगी और गांव में भागवत कथा, भंडारा कराने की बात पंचायत में कही गई, ऐसा न करने पर गांव से उसका बहिष्कार कर दिया जाता। फैसले के बाद से ही दिनेश मानसिक तनाव में रहने लगा। पंचायत में सुनाए गए फैसले के कर्मकांड में लगभग ढाई से तीन लाख का खर्चा आ रहा था, जो कि दिनेश व उसका परिवार करने में असमर्थ था। मानसिक तनाव के चलते दिनेश ने दो दिन से खाना भी नहीं खाया था और दोपहर के समय पशु बेड़ा में जाकर पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना पर मोंठ कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। इसके बाद पंचनामा भरते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
विज्ञापन




चेलरा गांव के ग्राम प्रधान कैलाश राजपूत का कहना है कि गांव समाज में पंचायत का चलन सदियों से चला रहा है और गांव के प्रमुख लोगों की बात पंचायत में मानी जाती है, लेकिन दिनेश की मौत का पंचायत से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकार मोंठ हरिमोहन सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें