फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटे ने जमीन में मांगा था हिस्सा, माता-पिता ने पीट पीटकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोखर में जमीन में हिस्सा मांगने पर माता-पिता ने छोटे बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह अक्सर अपने माता-पिता से अपने हिस्से की जमीन देने के लिए कहता था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी माता-पिता पर हत्या का मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंडोखर निवासी हल्के लाल केवट के दो बेटे थे। इनमें छोटा राजकुमार केवट (30) आए दिन पिता हल्के केवट और मां गोमती से जमीन का बंटवारा करने के लिए कहता था। 16 नवंबर को राजकुमार ने अपने पिता से जमीन का बंटवारा करने के लिए कहा। इस बात से पिता हल्के केवट अपना आपा खो बैठा और उसने तैश में आकर राजकुमार पर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें राजकुमार की मां गोमती ने उसका साथ दिया। मारपीट में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के ससुर की रिपोर्ट पर आरोपी माता-पिता पर हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें