फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस दिन में ग्यारह हत्याएं, खुलासा केवल चार का

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शांत समझते जाने वाले झांसी जिले में अचानक से क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। हत्याओं का ताबड़तोड़ दौर शुरू हो गया। चोरी की घटनाएं भी एक के बाद एक हो रही हैं लेकिन, बदमाशों के आगे पुलिस का इकबाल नजर नहीं आता। पिछले सिर्फ चालीस दिनों में पूरे जिले में ग्यारह हत्याएं हो चुकीं। इनमें तीन मामले डबल मर्डर के हैं। प्रेमनगर डबल मर्डर मामले के खुलासे के लिए पुलिस अफसरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन, उसका भी खुलासा नहीं कर सकी। नवाबाद इलाके में लाखों रुपये की चोरी का खुलासा भी कर पाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। इन घटनाओं ने पुलिस की साख पर सवाल खड़े हो कर दिए हैं।
विज्ञापन

- 30 सितंबर को थाना प्रेमनगर के सिद्घ की टोरिया इलाके में बलवीर यादव एवं उसकी पत्नी अंजू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। खुलासे के लिए सीओ, पांच थानेदार समेत स्वॉट टीम को लगाया गया लेकिन, सभी के हाथ अभी तक खाली हैं।
- टोड़ीफतेहपुर के बिजौरा इलाके में लोकेंद्र पटेल की बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बदमाश अभी तक पुलिस के चंगुल से बाहर हैं।
- बड़ागांव के चंदपुरा कस्बे मेें घर में घुसकर बदमाशों ने भवनस्वामी श्यामलाल के ऊपर हमला कर दिया और घर के कीमती सामान उड़ा ले गए। दो दिन बाद श्याम लाल की मौत हो गई। आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

- गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका में नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी।
- प्रेमनगर थाने के बिजौली के बजरंग नगर में रहने वाली कलावती (70) एवं बेटे चंदन (50) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को बबीना से गिरफ्तार कर लिया।
- गरौठा थाने के निपान गांव में आपसी संघर्ष में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
- थाना सीपरी बाजार के कांशीराम कॉलोनी में दो सगे भाईयों की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पैसों के लेनदेन की वजह से विवाद की बात कहते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें