फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे ठप रही सात फीडरों की बिजली, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन 132 केवी की 33 केवी लाइन पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मेंटीनेंस का कार्य किया गया। जिसके चलते हंसारी सब स्टेशन से जुड़े मुन्नालाल पावर हाउस, हाइडिक कॉलोनी, सूती मिल, माताटीला, बीएचएल, बिजौली आदि फीडरों की सप्लाई दो घंटे ठप रही। इस दौरान लोगों के घरों में पानी नहीं आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 9 बजे से 10:30 बजे के बीच हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन पर मरम्मत का कार्य किया गया। जिससे हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई वाले सात फीडरों की सप्लाई तकरीबन दो घंटे ठप रही। इससे क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 50 हजार से ज्यादा लोगों को भीषण गर्मी और पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों के घरों में नल नहीं आने के कारण पानी से परेशान लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। इस दौरान थोड़े समय के लिए शट डाउन लिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में दो घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही।
इससे क्षेत्र में रहने वाली 50 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। वहीं, क्षेत्र के लोगों में भीषण गर्मी के दौरान मेंटीनेंस का कार्य किए जाने को लेकर रोष भी है। चर्चा है कि यही कार्य समय रहते क्यों नहीं कराया जाता। मुन्नालाल पावर हाउस के एसडीओ ने बताया कि हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है, शनिवार को मेंटीनेंस के कार्य के चलते इससे जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। दो घंटे बाद मरम्मत का कार्य होने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें