फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा, कनेक्शन जोड़ने के लिए मांगे थे रुपये

Tue, 23 Apr 2024 05:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

लिपिक के खिलाफ बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग में तैनात लिपिक ललित कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने की एवज में रुपये मांगे गए थे। शिकायत पर टीम ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, लिपिक ललित कुमार के खिलाफ बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर शिकायतकर्ता के साथ एंटी करप्शन टीम बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत के तौर पर केमिकल लगे पांच हजार रुपये लिपिक ललित कुमार को थमाए एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। हाथ धुलवाने पर उसके हाथ से नोट में लगा रंग छूटने पर एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें