फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का बिजली बिल बकाया, 1542 बकायेदारों के कनेक्शन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव होते ही बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। बिजली विभाग ने 13 दिन में 1542 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन पर बिजली विभाग का करोड़ों का बिल बकाया है। उधर, बुधवार को भी तकरीबन 250 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

चुनाव में लगे अधिकारियों के चलते जहां महीनों से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। वहीं, चुनाव निपटते ही 11 मार्च से विभाग ने अभियान शुरू कर दिया। इसके चलते बकायेदारों के धड़ाधड़ कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
महानगर में बिजली विभाग दो खंडों में बंटा हुआ है। जिनमें प्रथम नगरीय वितरण खंड में जेल चौराहा, मुन्ना लाल पावर हाउस, सीपरी और द्तिीय खंड में बिजौली, मेडिकल, गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, नंदनपुरा और नगरा सब स्टेशन से महानगर के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें प्रथम नगरीय वितरण खंड में 63 हजार उपभोक्ता और द्तिीय खंड में 60 हजार 361 उपभोक्ता हैं। इनमें करीब ग्यारह हजार ऐसे बड़े बकाएदार हैं, जिन पर करीब 72 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इनसे बिल वसूलने के लिए विभाग ने 24 टीमों का गठन कर अलग- अलग क्षेत्रों में 11 मार्च से अभियान शुरू किया है। इस दौरान विभाग ने 1542 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर तकरीबन दो करोड़ की वसूली की है, जबकि मार्च अंतिम तक करोड़ों रुपये की वसूली करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रथम नगरीय वितरण खंड
सब स्टेशन काटे गए कनेक्शनों की संख्या
जेल चौराहा 258
सीपरी 218
मुन्नालाल पावर हाउस 302
द्तिीय नगरीय वितरण खंड
सब स्टेशन काटे गए कनेक्शनों की संख्या
बिजौली 150
मेडिकल 110
गल्लामंडी 200
नंदनपुरा व नगरा 304
विभाग द्वारा 10 हजार रुपये के ऊपर के बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जब तक डिफाल्टर उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं करेंगे तब तक विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें