फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैट्रिमोनियल साइट से चुराती थीं डाटा... 10,000 रजिस्ट्रेशन फीस, 300 युवक ठगे; फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा

Thu, 26 Dec 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में 300 युवकों को शादी का झांसा देकर ठगने वाली आठ युवतियां गिरफ्तार की गई हैं। अटल सेवा संस्थान के नाम से मैट्रिमोनियल साइट बना रखी थी। इंटरनेट से युवतियों की तस्वीर लेकर ठगी करती थीं। मथुरा के पीड़ित अधिवक्ता ने ललितपुर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
झांसी में आठ महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट से ली युवतियों की तस्वीर दिखाकर 300 युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने आठ युवतियों को झांसी के बीकेडी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनमें छह झांसी और दो ललितपुर की हैं। 
विज्ञापन


ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा यादव (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं। इनके पास से युवतियों की तस्वीर वाले एलबम समेत 18 रजिस्टर बरामद हुए हैं। इसके अलावा 20 मोबाइल, कंप्यूटर समेत बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी सीज कर दिए गए।

जनपद मथुरा के थाना कोसीकला के उत्तम नगर गोपाल बाग निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट ने ललितपुर में साइबर अपराध थाना में शिकायत की। 
बताया कि 9 दिसंबर को अज्ञात महिला ने उन्हें फोन पर खुद को अटल सेवा संस्थान का कर्मचारी बताकर बात की। 

महिला ने बताया कि उसकी संस्था विवाह कराने का काम करती है। फिर मनोज ने महिला से अपनी शादी की बात कही। इसके बाद उनसे 7500 रुपये लेकर मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर 22 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

 

छानबीन पर संस्थान का बैंक खाता संदिग्ध मिला। इसके बाद ललितपुर और झांसी पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए बीकेडी चौराहे के पास से आरती (35), विभा (20), वैशाली देसाई (20), अनामिका राजपूत (19), नैना देसाई (25), पलक (19), प्रीती प्रजापति (20) एवं संजना झा (21) को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 

दूसरे मैट्रिमोनियल साइट से चुराती थीं डाटा, 10,000 थी रजिस्ट्रेशन फीस
मास्टरमाइंड आरती एवं विभा यादव ने बताया कि पूरा काम ऑनलाइन तरीके से किया जाता था। इंटरनेट से मॉडल सरीखे दिखने वाली युवतियों की तस्वीरें डाउनलोड की जातीं। इसके बाद इन तस्वीरों का एलबम बनाया जाता। फिर मैट्रिमोनियल साइट से युवकों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया जाता। फिर युवकों को तस्वीरें भेजी जातीं। बात आगे बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन व लेट फीस के नाम पर पैसा वसूला जाता। रजिस्ट्रेशन फीस सात हजार से दस हजार रुपये होती थी। पैसा मिलते ही पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।
 
विज्ञापन

ललितपुर में खोल रखा था दफ्तर 
गिरोह ने ललितपुर के सिविल लाइंस में बाकायदा दफ्तर खोल रखा था। यहां पर छह युवतियां काम करती थीं। इन्हें मासिक वेतन भी दिया जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें