फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी में विदेशी पर्यटक, मालदीव से लौटी युवती और डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ओल्ड चार्लीगंज की रहने वाले 26 साल की युवती अपने पति के साथ घूमने के लिए मालदीव गई हुई थी। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छतरपुर में एक विदेशी महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में विदेश से लौटी युवती, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत चार लोग कोरोना का शिकार हो गए हैं। युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसका लखनऊ सैंपल भेजा जाएगा। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


ओल्ड चार्लीगंज की रहने वाले 26 साल की युवती अपने पति के साथ घूमने के लिए मालदीव गई हुई थी। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छतरपुर में एक विदेशी महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

खजुराहो के एक गेस्ट हाउस में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। विश्व पर्यटन नगरी में कोरोना की नई मरीज लगभग 43 वर्षीय विदेशी महिला अपने पति के साथ इटली से दुबई होते हुए 25 दिसबर को खजुराहो आई थी, जो शंकरगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी है।
विज्ञापन


यूपी में 572 नए मरीज मिले
यूपी में कोविड के 572 नए मरीज मिले हैं। जबकि 34 वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2261 हो गई है। इसमें करीब 2100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दो दिन में एक्टिव केस करीब दोगुने हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 147851 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 75935 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 572 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमण की दर 0.38 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 93434911 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह 24 घंटे में 34 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें