फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक के आठ, लकवा के पांच रोगी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सर्दी ने दिल के रोगियों के लिए संकट बढ़ा दिया है। ठिठुरन में हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और लकवा रोगियों का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और निजी अस्पतालों में आना जारी है। मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक के आठ तथा लकवा के पांच रोगी पहुंचे। निजी अस्पतालों में भी सात-आठ हार्ट अटैक रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी में शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं। पसीना न आने से शरीर में सोडियम क्लोराइड (नमक) की मात्रा बढ़ जाती है। नसें सिकुड़ने और खून का प्रवाह प्रभावित होने से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में हार्ट अटैक के आठ व लकवा के पांच रोगी आए जिनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें