फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के इंतजार में बाजार गुलजार

Wed, 29 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
eid fastiwal, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। ईद आने में बस अब कुछ ही दिने बचे हैं। इसको लेकर बच्चों बजुर्गों में उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं, मुस्लिम इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं। खरीदारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे महानगर के  बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गिफ्ट शॉप, रेडीमेड कपड़ों की शॉप, ब्यूटी पार्लर, बैंगिल शॉप पर ईद की विशेष तैयारियों की गई हैं।
विज्ञापन


प्लाजो व जयपुरी सूट है खासी पसंद 
शहर बांस वाली गली के लेडीज सूट विक्रेता मोहम्मद शाहरूख के मुताबिक परंपरागत सूटों में कई शानदार डिजाइन हैं। इनमें हाथ से जरी व सुनहरे स्टोन से सुंदर कढ़ाई की गई है। कई लाइट व डार्क कलर में प्लाजो सूट प्लेन दुपट्टा के साथ सूट में फूलों की उमदा कढ़ाई उसे शानदार बनाती है, जो लड़कियों को खासी पसंद आ रही है। इसके अलावा चुन्नी के वर्क में सूट जिसमें नीले, हरे व सुनहरे रंग के स्टोन व धागे से सामने और बैक में परंपरागत कढ़ाई वाले सूट महिलाओं की पसंद में है। इनमें लांग सूट, जयपुरी कॉटन सूट, अहमदाबादी सूट, फ्रॉक सूट, राजस्थानी सूट भी मांग पर है। इनके अनुसार सूटों की विक्रय की विभिन्न रेंज है। प्लाजो सूट 900 रुपये से, चुन्नी वर्क में सूट 1200 रुपये से प्रारंभ है। 

डिजाइनिंग नकाब ने मनमोहा
ईद की खरीददारी में नकाब भी अहम है। नकाब विक्रेता शादाब मंसूरी के अनुसार नकाब में डिजाइन व कढ़ाई महत्वपूर्ण है। काली जरी व स्टोन से नक्काशी वाले नकाब महिलाओं को खासे पसंद आ रहे हैं। अस्तीनों के अलावा गले में भी परंपरागत फूल पत्तियों की कढ़ाई खूब पसंद की जा रही है। वहीं, सफेद बटन व सफेद स्टोन की कढ़ाई में नकाब खूब बिक रहे हैं। नकाब की रेंज 700 रुपये से प्रारंभ है। 
विज्ञापन


हाथों की शान है पंजाबी चूड़ा 
बैंगिल शॉपों में भी रंग बिरंगी चूड़ियां महिलाओं को लुभा रही हैं। कांच से बनी प्लेन, कटिंग की चूड़ियां मेटल से बने आकर्षक डिजाइन के फैंसी कडे़ महिलाओं की चाहत में शामिल है। महिलाएं अपने कपड़ों से मैचिंग के कडे़ व चूड़ियां खरीद रही हैं। चूड़ी विक्रेताओं के मुताबिक सबसे ज्यादा पसंद परपल, डार्क पिंक एवं पीले कलर कड़े व चूड़ियां पंसद में हैं। इसके अलावा पंजाबी चूड़ा, लाख का चूड़ा अपने रेड व मल्टीकलर में हाथों को सजाने के लिए खूब पसंद में है। बिसाती बाजार स्थित चूड़ी विक्रेता अरविंद लखेरा अनुसार कई चूड़ियां फिल्मी नाम से प्रचलित हैं। वहीं, प्लेन में चूड़ियों की डिब्बी का सेट 30 रुपये, कटिंग में 40 रुपये में, फैंसी में 25 से 30 रुपये में, नाम वाली चूड़ियां 50 से 60 रुपये में, पंजाबी चूडा 200 रुपये से दो हजार तक की रेंज में, लाख का चूड़ा 200 रुपये से 2000 रुपये तक और जयपुरी लाख का सेट 200 रुपये में उपलब्ध है। 

 जमकर बिक रहा खुला व पैक खजूर 
खजूर विक्रेताओं के अनुसार उनका अधिकांश स्टाक खत्म हो गया है। इस बार सबसे अधिक खुले खजूर की बिक्री रही। खजूर विक्रेता बृज किशोर साहू के अनुसार मार्केट में ईरानी खजूर, अरब का खजूर, डाल वाला खजूर, मुंबई का खजूर, सूखा खजूर समेत कई किस्म के खजूर उपलब्ध हैं। वह बताते हैं कि खजूर को कई नामचीन कंपनियों ने भी पैक कर बाजार में उतारा है। इसकी जमकर बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें