फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों में मिली गंदगी, फैमिली रूम को बना दिया स्टोर

विज्ञापन
नगर आयुक्त ने किया आश्रय स्‍थलों का निरीक्षण ।
विज्ञापन
झांसी। मौसम सर्द होने के साथ शासन ने रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर शनिवार को नगर आयुक्त ने महानगर के चारों रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरों में गंदगी मिलने और व्यवस्थाएं बदहाल मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय को बस स्टैंड स्थित शेल्टर होम के अंदर साइकिलें खड़ी मिलीं। इसके साथ ही खिड़कियों पर जाले और गंदगी थी। डोरमेट्री में बेडशीट काफी पुरानी बिछी हुई थीं। शेल्टर होम के शौचालय का ताला खुलवाकर देखा गया, तो वहां भी गंदगी पाई गई। वहीं वाटर कूलर भी बंद मिला। मुर्गा मछली मार्केट स्थित रैन बसेरे में भी काफी गंदगी पाई गई। यहां भी बेडशीट और तकिये गंदे रखे हुए थे। साथ ही रैन बसेरे के फैमिली रूम को स्टोर रूम बनाया हुआ था। सुपरवाइजर ने बताया कि रैन बसेरे में पानी की व्यवस्था नहीं है। जिस पर पानी का कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए। कृष्णा इन्क्लेव और लहरगिर्द स्थित रैन बसेरे में भी गंदगी का आलम देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त ने कहा कि रैन बसेरों में सफाई रखी जाए। बेडशीट को बदला जाए। साथ ही रोज फॉगिंग कराई जाए। अग्निशमन यंत्रों की वैधता तिथि समाप्त होने पर बदलवाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें