फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में ढाई हजार लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना काल के दौरान मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पिछले साल तक जहां पूरे साल में करीब चार हजार मृत्यु प्रमाण पत्र बनते थे, तो अब केवल पांच महीने में निगम में ढाई हजार से अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र बने हैं। जबकि करीब पांच हजार जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। मौजूदा दौर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना के खूब कोहराम मचाया है। अभी भी रोज 50 पॉजिटिव केस आ रहे हैं। वहीं कोरोना से अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे अलग महानगर में बीते पांच महीनों में मौतों का आंकड़ा बेहद डराने वाला है। दरअसल, कोरोना के चलते मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद कर दिया गया था। जून से प्रमाण पत्र बनने शुरू हुए तो अब तक ढाई हजार मृत्यु प्रमाण पत्र बन चुके हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक एक साल में अधिकतम चार हजार मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। वहीं लगातार लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। नगर निगम में कोरोना काल में करीब पांच हजार जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रभारी परवेज अली का कहना है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं। जिन्हें तय सीमा में बनाकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
ये हैं माहवार आंकड़ा
माह जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र
जून 1168 677
जुलाई 870 436
अगस्त 913 475
सितंबर 1444 441
अक्तूबर 1346 520
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें