फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रायल के दौरान बरुआसागर-टेहरका ट्रैक पर 115 किमी की गति से दौड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण पूरा हो गया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को संरक्षा आयुक्त ने रेल अधिकारियों के साथ ट्रैक का परीक्षण कर ट्रेन चलवाकर स्पीड ट्रायल किया। यह ट्रायल सफल रहा। जल्द ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




झांसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर टेहरका-बरुआसागर के बीच 22 किमी. तक दूसरी लाइन का निर्माण किया गया है। यह कार्य गत दिवस पूर्ण किया गया। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा इसका परीक्षण किया जाना था। शुक्रवार को सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में मेजर ब्रिज संख्या 1157/1 से बरुआसागर तक ट्रैक का परीक्षण किया। उन्होंने ट्रॉली पर सवार होकर 12 किमी. तक रेल लाइन की जांच की। इसके बाद उन्होंने ट्रैक पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल कराया। अब रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें