फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर बनाना हुआ महंगा, बिल्डिंग मैटेरियल के बढ़े रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। भवन सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों के लिए अपना आशियाना बनाना सपना बनकर रह गया है। मानसून की आहट से पहले ही बालू के 150 रुपये तो गिट्टी के 90 रुपये प्रति टन तक दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, सरिया के दाम में कोई खास फर्क नहीं है, लेकिन सीमेंट 10 रुपये बोरी महंगी हो गई है।

कारोबारी बताते हैं कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस वक्त बालू के घाट हैं। यहां से खनन कर बाजार में बिकने के लिए आता है। मानसून सीजन में बालू खनन बंद होने की सूचना से स्टॉक की होड़ मच गई है। खदान संचालकों ने बालू की सप्लाई पूर्व की तरह न करते हुए सप्लाई आधी कर दी है, वह भी महंगे दामों पर।
विज्ञापन




बालू विक्रेता के अनुसार 10 दिन पूर्व एक हजार फीट बालू का रेट 30 हजार रुपये था, जो आज बढ़कर 36 हजार हो गया है। वहीं, 400 रुपये प्रति टन बिकने वाली गिट्टी का रेट वर्तमान में 440 रुपये प्रति टन हो गया है।

ये रहे रेट

मैटेरियल 10 दिन पूर्व अब



गिट्टी 400 रुपये 490 रुपये (प्रति टन)

बालू 750 रुपये 900 रुपये (प्रति टन)



सीमेंट 320 रुपये 330 रुपये (प्रति बोरी)

15 जून से चार माह के लिए बंद होंगे बालू घाट

बरसात के आगमन के साथ ही बालू घाटों पर खनन बंद किया जाएगा। 15 जून की रात 12 बजे से 15 अक्टूबर 2025 तक घाट पर बालू का खनन शत-प्रतिशत बंद रहेगा। बंदी के साथ सभी बालू घाटों पर प्रशासन का पहरा रहेगा। बारिश से पहले बालू स्टॉक करने की होड़ मच गई है। इसका असर बिल्डिंग मैटेरियल की कीमत पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


वर्जन -

मानसून सीजन में बालू खनन पर रोक रहती है। 15 जून से 15 अक्टूबर तक घाटों पर खनन कार्य बंद किया जाएगा। स्टॉक की सीमा निर्धारित है। यदि इससे अधिक कोई करेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र यादव, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें