फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा पारा, घिरे बदरा, लौटी ठंड

Fri, 10 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरा पारा, घिरे बदरा, लौटी ठंड - फोटो : demo
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने फिर जिले का तापमान गिरा दिया है। सामान्य से तेज हवाएं चलने से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

बुधवार देर रात से अचानक मौसम के रुख में बदलाव आया है। शहर के कुछ इलाकों में बूंदे गिरने के बाद से हवा में आई नमी से ठंडक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही बादल घिरे रहने से मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 30 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से तेज हवाएं चलने के कारण मौसम में नरमी आने से लोगों ने राहत महसूस की। सूरज ढलने के बाद ठंड में और इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन दिल्ली-एनसीआर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। आगे भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। कभी हल्के तो कभी मध्यम बादल घिरे रह सकते हैं। शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। 

हल्की बारिश से होगा फायदा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि समय से बोई गई फसल अब कटने को खड़ी हुई है। जबकि, देर से बोई गई फसलों के लिए पानी की आवश्यकता है। ऐसे में यदि हल्की बारिश होती है, तो यह फसलों के लिए फायदेमंद होगी। वहीं, तेज बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें