फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकानदारों को भीगे गेहूं की आपूर्ति पर जांच

Fri, 10 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राशन दुकानदारों को भीगे गेहूं की आपूर्ति पर जांच - फोटो : demo
विज्ञापन
कई राशन दुकानदारों को भीगे गेहूं की सप्लाई मिली तो वे भड़क गए और शिकायत खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक तक पहुंचाई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि गेहूं का वजन बढ़ जाए। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पारीछा स्थित एफसीआई गोदाम से सप्लाई रोक दी गई है। अब मामले की विस्तृत जांच उप क्षेत्रीय प्रबंधक कर रहे हैं। 
विज्ञापन

राज्य सरकार गेहूं उठान के  लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को पैसा देती है।एफसीआई गेहूं को मानक पर परखता है। इसके बाद ही गोदाम में रखा जाता है। इस गेहूं में न तो कचरा होता है और न ही धूल या अन्य गंदगी होती है। प्रत्येक तीन महीने के बाद उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा गेहूं की जांच की जाती है। यही नहीं, समय - समय पर औचक जांच भी की जाती है, ताकि गेहूं में किसी तरह की मिलावट न हो सके। मार्च महीने का राशन विक्रेताओं को को गेहूं उठान किया जा रहा था कि अफसरों के पास शिकायतें आने लगीं कि जिम्मेदार लोग गेहूं को पानी में भिगोकर राशन विक्रेताओं को भेज रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद अफसरों ने पारीछा स्थित गोदाम से गेहूं की उठान (सप्लाई) बंद करा दी गई है और अब डगरवाहा केंद्र से गेहूूं की उठान की जा रही है। वहीं, अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जांच चल रही 
भीगा गेहूं सप्लाई करने की शिकायत आई थी। यह गंभीर मामला है। जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। 
- धनंजय सिंह
उप क्षेत्रीय प्रबंधक ( स्टेट वेयर हाउस)

पारीछा गोदाम से आपूर्ति बंद
शिकायत तो मिली है, लेकिन गेहूं गीला नहीं है। डगरवाहा गोदाम में पुराना स्टाक रखा था, इसलिए पारीछा गोदाम से आपूर्ति बंद करके वहां से गेहूं की उठान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रवि ओम निगम
क्षेत्रीय प्रबंधक ( स्टेट वेयर हाउस)

जांच के बाद ही कुछ बोलेंगे
पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रीजनल स्तर के कार्यालय में चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अनूप कुमार
जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें