फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार दोपहर मऊरानीपुर के स्यावरी कोटरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। वह ढलान पर ट्रैक्टर रोककर खड़ा था। ढलान की वजह से ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया। ड्राइवर उसे रोकने दौड़ा, उसी दौरान वह गिर गया। ट्रॉली के बाद ट्रैक्टर के पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्यावरी कोटरा निवासी बलराम यादव (56) खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लोड करके पड़ोस के गांव पृथ्वीपुर गया था। वहां ढलान पर ट्रैक्टर रोककर बलराम नीचे आ गया। बालू खाली करने के लिए ट्रॉली का ढाला खोला तो ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। यह देख बलराम ट्रैक्टर रोकने को दौड़ा। हादसे में ट्रॉली पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें