फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.93 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन कभी भी परिणाम जारी कर सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन नौ जून को किया गया था। परीक्षा 51 जिलों के 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 1.93 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के अगले दिन से ही विश्वविद्यालय द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया गया था, जो अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है, जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि बीयू द्वारा पिछले साल भी राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 4.72 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 15 जून को हुई थी और रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस पर अभ्यर्थियों की संख्या कहीं कम है। ऐसे में परिणाम भी पिछले वर्ष के मुकाबले और कम समय में आने की संभावना जताई जा रही है।
बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। तय अवधि में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
000000000
21 की परीक्षाएं 30 जून को होंगी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 21 जून को योग दिवस है, जिसके चलते इस दिन होने वाली सभी परीक्षाएं 30 जून को कराई जाएंगी। बीयू प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी प्राचार्य व नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

000000000
आज होगी विधि की प्रायोगिक परीक्षा
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज के प्राचार्य डा. एसके राय ने बताया कि विधि षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कोड क्रमांक 8849 व 8850 की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा 15 जून को सुबह 10 बजे विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी निर्धारित यूनिफार्म में फाइल व डायरी के साथ अनिवार्य रूप से परीक्षा में शामिल हों। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें